प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज जंक्शन पर रविवार सुबह एक 14 वर्षीय बालक गायब हो गया। जीआरपी ने सूचना मिलने के आधे घंटे में उसे ढूंढ लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि झारखंड का परिवार बाबा बागेश्वर धाम दर्शन करके प्रयागराज जंक्शन पर उतरा था। उन्हें झारखंड जाना था। 14 वर्षीय बालक और उसके नाना टिकट लेने गए। इस दौरान अचानक बालक गायब हो गया। जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की और स्टेशन परिसर के अंदर से बालक को ढूंढ निकाला। बालक की मां रिंकी और पिता मनीष ने जीआरपी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...