मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर संचालित फूड प्लाजा में रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। फूड प्लाजा की ओर से नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसपर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। फूड प्लाजा आईआरसीटीसी की ओर से संचालित होता है। इधर, समस्तीपुर मंडल की ओर से आधिकारिक रूप से कहा गया है कि हमलोग इसकी मानक के अनुसार जांच कराएंगे। इस समस्या से आईआरसीटीसी को भी अवगत कराएंगे। फूड प्लाजा के लिए क्या मानक तय है, उसकी जांच की जाएगी।मालूम हो कि फूड प्लाजा और स्टैटिक यूनिट पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करना है। लेकिन, मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित फूड प्लाजा में पांच किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा है। रसोई गैस संकट की वजह से गुरुवार को फूड प्लाजा का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.