लखनऊ, मार्च 11 -- यात्रियों की सुविधा के लिए चारबाग स्टेशन पर पैक्ड फूड, चिप्स, बिस्कुट, पानी की बोतल आदि के लिए चल रहे 32 में से 12 फूड स्टालों को रेलवे प्रशासन ने बंद करवा दिया है। इससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद और ट्रेन के यात्रियों के सामने इनकी कमी आ गई है। ट्रेन रुकने पर जहां यह सामान यात्रियों को आसानी से मिल जाते थे, अब इसकी तलाश में उन्हें भटकना पड़ रहा है। स्टेशन पर बंद किए गए स्टाल प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर सात तक पर संचालित किए जा रहे थे। इन स्टालों पर यात्रियों को पैक्ड फूड, चिप्स और दालमोठ के पैकेट, चाय, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स, बच्चों के लिए छोटे-छोटे केक के पैकेट के साथ पानी की बोतलें मिल जाती थीं। इनके बंद होने से 20 स्टाल ही शेष रह गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टाल संचालन की मियाद खत्म होने के कारण ही उन्हें ब...