स्टेशन पर पूर्व विधायक के भांजे के गले से सोने की चेन उड़ाई
बक्सर, जून 7 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय स्टेशन पर सक्रिय चेन स्नेचरों ने रविवार को पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी के भांजे की ही ढाई लाख की सोने की चेन उड़ा दी। इस मामले में रेल थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्व विधायक के भांजे रिंकू चौबे ने बताया कि रविवार को वे अपनी मां को ट्रेन में बिठाने के लिए बक्सर स्टेशन गए थे। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन आई। जब वे अपनी मां को ट्रेन में चढ़ा रहा थे, तभी भीड़ में किसी ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। उन्हें कुछ देर बाद इसका एहसास हुआ। काफी प्रयास के बावजूद चेन का कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने रेल थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। चौबे के मुताबिक सोने की चेन का वजन 15 ग्राम है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि रेल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.