स्टेशन पर नशे की हालत में मिला किशोर, कराया इलाज
जहानाबाद, जून 19 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 16 वर्षीय एक किशोर नशे की हालत में मिला, जिसकी पहचान जहानाबाद शहर के रामगढ़ मोहल्ला के निवासी 16 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में की गई है। यह लड़का विगत एक सप्ताह से लापता था। खबर के अनुसार 12 जून को वह अपने घर से कोचिंग में पढ़ने के लिए निकला था। उसके बाद घर नहीं आया। लापता रहने पर उनके परिवार के लोगों ने नगर थाने की पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज कराया था। खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार को जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर उक्त किशोर को रेल थाने की पुलिस ने देखा। वह काफी नशे की हालत में था। उनके परिजन को सूचना दी गई। वे लोग तत्काल वहां पहुंचे और अपने बेटे को सही सलामत पाकर खुश हुए। लड़के को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में ले जाया गया और नगर थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.