स्टेशन पर नशा के खिलाफ रेलवे कल्याण विभाग का जागरूकता अभियान
जमशेदपुर, जून 29 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल रेलवे कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को टाटानगर स्टेशन पर नशा विरोधी अभियान के तहत नुक्कड़ के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया। नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान में टाटानगर के रेल कर्मचारियों के साथ आरपीएफ जवानों ने भी भाग लिया। इस दौरान यात्रियों में पर्चा वितरण कर नशा से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया। रेलवे की कार्यक्रम के दौरान स्टेशन इंक्वायरी से भी लोगों को जागरूक करने के लिए बार-बार उद्घोष की जा रही थी। रेलवे के कल्याण निरीक्षक ने बताया कि नशा से आर्थिक संकट उत्पन्न होने पर घरेलू हिंसा के साथ परिवार टूटता है। बच्चों का भविष्य बर्बाद होता है। इससे सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.