मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात दो वेंडरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। जीआरपी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों वेंडरों को हिरासत में लेकर थाने उठा ले गई। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराके छोड़ दिया गया। जीआरपी के सुलह-समझौते की कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे है। वहीं जीआरपी के प्रभारी ने बताया कि मामूली विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया। उन्होने विवाद का कोई कारण नहीं बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...