गाजीपुर, अप्रैल 16 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। दानापुर मंडल के अधिकारियों की टीम दिलदारनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम अप श्रमजीवी एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंची और करीब दो घंटे तक प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कई बुनियादी कमियां सामने आईं, जिस पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण में पाया गया कि स्टेशन पर शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। द्वितीय श्रेणी के पुराने प्रतीक्षालय में बने शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब मिली। इसके अलावा टिकट बुकिंग और आरक्षण कार्यालय के पास नया समय सारणी बोर्ड और यात्री सुविधा सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- चोपन स्टेशन के पुनर्विकास का डीआरएम ने लिया जायजा स्टेशन की पार्किंग में रेट लिस्ट का अभाव और प्ल...