भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। आरपीएफ की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर डॉग स्क्वॉड के साथ जांच-पड़ताल की। इस दौरान 40 से अधिक लोग जो बिना किसी काम के प्लेटफॉर्म पर बैठे हुए थे, उन्हें बाहर किया गया। टीम का नेतृत्व विकास कुमार कर रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड के साथ शनिवार को तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड के साथ की गई जांच पड़ताल यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते ने चलाया जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...