जमशेदपुर, मार्च 20 -- टाटानगर स्टेशन के 28 रेल कर्मचारियों ने गुरुवार को रेड क्रॉस सोसाईटी की पहल पर रक्तदान किया। रेडक्रॉस के श्याम कुमार ने बताया कि, टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 40 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन स्वासथ्य जांच के बाद 28 लोगों ने रक्तदान किया। श्याम कुमार ने कहा कि मानव सेवा व स्वस्थ समाज की भावना से रक्तदान उत्कृष्ट योगदान है। स्वैच्छा से रक्तदान करने वाले वाले दूसरे की जीवन बचाते हैं। इधर, एसडीपी डोनेशन प्रभारी टाटा स्टील कर्मचारी प्रभुनाथ सिंह की पहल से प्लेटलेट्स दान करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.