गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पानी को लेकर इन दिनों गोरखपुर जंक्शन पर घमासान मचा हुआ है। पेंट्रीकार में जहां लगातार अवैध पानी की बोतले मिल रही हैं वहीं रेलवे ने भी लगातार छापेमारी कर इस कारोबार में लिप्त लोगों की कमर तोड़ दी है। ट्रेनों में अनाधिकृत पानी की बोतलों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को रेलवे के वाणिज्य विभाग के सहायक वाणिज्य प्रबंधक कैटरिंग प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ पर 1800 अनधिकृत पानी की बोतलें मिलीं, जिसे ट्रेनों में चढ़ाने की तैयारी थी। छापेमारी के दौरान कई वेंडर पानी की बोतलें फेंककर भाग गए। यह भी पढ़ें- अनाधिकृत वेंडर पकड़े, मचा हड़कंप पीसीसीएम पीसी जायसवाल ने बताया कि अवैध पानी की बोतलों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह आगे भी जारी रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.