आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को होमगार्ड परीक्षा और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वॉड टीम की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। डाग स्क्वायड टीम के साथ प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय सहित अन्य स्थानों पर गहन चेकिंग की। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जीआरपी थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर होने वाली घटनाओं जैसे लूट, चोरी, छिनैती, जहरखुरानी, अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि आगामी होमगार्ड परीक्षा, शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.