आगरा, अप्रैल 29 -- दरियावगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बुधवार सुबह घायल अवस्था में मिले एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक दरियावगंज स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक युवक घायलावस्था में पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल को पटियाली सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी दीपक कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके पास से कोई भी पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सके। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है, शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...