स्टेशन पर गंदगी देख एरिया मैनेजर ने लगाई फटकारा
गोंडा, मई 19 -- गोंडा। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को अचानक गोंडा स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्हें स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। प्लेटफार्म नंबर एक के पूछताछ कार्यालय के बगल में कूड़े का ढेर देखकर एरिया मैनेजर ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जेके शर्मा को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने यात्री विश्रामालय, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.