स्टेशन पर एलईडी लाइटिंग से सुसज्जित 'वॉटर फाउंटेन' स्थापित
गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर। पूर्वोतर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल की ओर से गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के सौंदर्यीकरण को नई ऊंचाई दी है। स्टेशन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 01 एवं 09 पर आकर्षक एलईडी लाइटिंग से सुसज्जित 'वॉटर फाउंटेन' स्थापित किए गए हैं। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ गिरती जलधाराएं यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ व सुंदर स्टेशन अभियान के तहत फाउंटेन के आसपास के क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित किया गया है। यह भी पढ़ें- नीट अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन पर बनाई हेल्प डेस्क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.