सहारनपुर, मार्च 15 -- सहारनपुर। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के चलते शनिवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, लेकिन अधिकांश ट्रेनें देरी से चलने के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार और रविवार को आयोजित पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सहारनपुर पहुंचे। इसी को देखते हुए रेलवे ने सहारनपुर से गाजियाबाद और मेरठ के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया। हालांकि कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं और गंतव्य तक भी देर से पहुंचीं। ट्रेन नंबर 04510 सहारनपुर-गाजियाबाद स्पेशल सुबह 11:30 बजे सहारनपुर से रवाना हुई और करीब दो घंटे की देरी से दोपहर 4:42 बजे गाजियाबाद पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.