स्टेशन पर अतिरिक्त जवानों की मांग
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की मांग मुख्यालय से की है। अतिरिक्त स्टाफ मिलने के बाद स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश और निकास द्वारों के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर अब्दुल लतीफ ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाली ट्रेनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सफर करते हैं। इस दौरान अन्य यात्री भी ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पर आते हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा सुरक्षा में चार हजार पुलिसकर्मी रहेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.