मुंगेर, अप्रैल 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा मंडल द्वारा चलाए जा रहे माहव्यापी स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जमालपुर स्टेशन, पटरी सहित पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जमालपुर स्टेशन के सीएचआई मुकेश कुमार की अगुवाई में ट्रेन संख्या 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर, ट्रेन नंबर 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस की कैंटिन में यात्रियों के बीच जाकर उन्हें स्वच्छता बनाए रखने, कचरा इधर-उधर न फैलाने और डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। मुकेश कुमार कहा कि रेलवे ट्रैक पर कचरा फेंकना न केवल गंदगी फैलाता है, बल्कि इससे परिचालन और सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- दो ट्रेनों में चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान जागरूकता बढ़ाने के लिए यात्रियों के बीच स्वच्छता और स्वास्थ...