जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन विकास को लेकर रेलवे की जमीन खाली करने का अभियान गुरुवार को शुरू हो गया। स्टेशन चौक से कीताडीह रोड की दुकानों को तोड़ने के लिए रेलवे ने तीन बुलडोजर लगाया है। हालांकि दुकानदारों ने सभी सामान पहले ही निकाल लिया था इससे रेलवे इंजीनियरिंग विभाग को दुकान की दीवार और छत को तोड़ने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। बताया जाता है कि स्टेशन रोड के बाद खासमहल रोड में देर शाम तक पांच दुकानों को तोड़ने का अभियान चलेगा। दुकानों को तोड़ने के दौरान हंगामा की आशंका से दंडाधिकारी के साथ तीन दर्जन से ज्यादा जवान मौके पर तैनात हैं। दुकानों को तोड़ने का किसी ने विरोध नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.