स्टेशन के स्टॉल पर नहीं मिल रहा है रेल नीर
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य स्टेशनों के प्लेटफॉर्म के खानपान काउंटर से रेल नीर यात्रियों को नहीं मिल रहा है। यात्रियों की सबसे पहली पसंद रेल नीर है और एक लीटर का मूल्य 14 रुपया है। इसके बदले रेलवे द्वारा अनुमति प्राप्त दूसरे ब्रांड का पानी मिल रहा है। रेल नीर नहीं मिलने का सबसे बड़ा कारण यह है कि दानापुर स्थित रेलवे का रेल नीर प्लांट से बोतल बंद पानी का उत्पादन कम हो गया है। जिसके कारण पानी की आपूर्ति कम हो रही है। जुलाई से उत्पादन बढ़ने के बाद रेल नीर की खानपान स्टॉलों पर उपलब्धता रहेगी। कॉमर्शियल इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार आर्या ने बताया कि पानी का उत्पादन कम होने के कारण रेल नीर नहीं मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.