गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अंबाला जीआरपी द्वारा 24 फरवरी को एक महिला तस्कर को चार पैकेट गांजा के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद जांच की कड़ी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि मादक पदार्थ गोरखपुर से भेजा गया था। इसके आधार पर अंबाला जीआरपी की टीम शनिवार को गोरखपुर पहुंची और यहां जीआरपी के साथ मिलकर जांच शुरू की तो स्टेशन के एक प्लेटफार्म के स्टाल से तीन किलो गांजा और 46 किलो डोडा चूर्ण बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि 23 फरवरी की शाम गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी थी। इसी दौरान दो कुलियों ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर स्थित एक स्टाल से चार बड़े बैग उठाकर स्लीपर कोच में रखे थे। फुटेज में एक व्यक्ति सिविल कपड़ों में डंडा लिए नजर आया, जो खुद को जीआरपी गोरख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.