उरई, फरवरी 26 -- उरई। रेलवे टीआरडी की तरह बुकिंग व सफाई ठेके में भी सफाई कर्मियों के मानदेय के नाम पर लाखों रुपये की घपलेबाजी हो रही है। आउटसोर्सिग के तहत पूछताछ व सफाई में रखे गए कर्मियों को आठ से नौ हजार मिल रहे है।वर्षों से यह हाल बना हुआ है। जबकि 15 हजार से अधिक मानदेय कागजों में हैं। पिछले दिनों निरीक्षण पर आए डीआरएम से सफाई कर्मचारियों ने शिकायत तक की थी। बावजूद इसके हालात बदत्तर है। रेलवे सूत्रों की मानें तो अगर समय रहते स्थिति नहीं सुधरी तो यहां पर भी टीआरडी की तरह घपलेबाजी का भडाफोड़ होगा। उच्च श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई के लिए ठेके पर सफाई कर्मचारी रखे गए है। इनमें आठ सफाई कर्मचारी व दो सुपरवाइजर को मिलाकर दस कर्मचारी हैं। उन्हें दो साल से वाजिब हक नहीं मिल रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक सफाई कर्मी ने बताया कि दो साल स...