बेगुसराय, अगस्त 6 -- बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर बारिश का पानी शेड के अंदर गिरने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहले से ही शेड की कमी है। ऊपर से दो जगह जो शेड है, वहां भी शेड से बारिश का पानी गिर रहा है। ऐसे में ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को कठिनाई हो रही है। जानकारी के बाद भी रेल प्रशासन द्वारा शेड मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...