इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- इटावा। भरथना रेलवे स्टेशन के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रेलवे यूथ भरथना व स्थानीय नागरिकों ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। रेलवे यूथ भरथना के प्रतिनिधि देवाशीष चौहान ने बताया कि महाप्रबंधक से हुई मुलाकातों और संवाद के परिणामस्वरूप स्टेशन के विकास के कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इनमें प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के विस्तार को स्वीकृति मिलना प्रमुख है। जिससे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिव्यांग पुल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई, जो रेलवे की सुगम्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया ...