स्टेशन के विकास और ट्रेनों के ठहराव को लेकर को सौंपा ज्ञापन
भागलपुर, जून 11 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। कटिहार-बरौनी रेलखंड स्थित नारायणपुर रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जदयू नेता रंजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के नाम दिया गया। ज्ञापन में स्टेशन के समग्र विकास की मांग की गई है। यात्री सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया है। विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और परिचालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है। लिखा गया है कि राजस्व के मामले में नारायणपुर रेलवे स्टेशन बेहतर प्रदर्शन करता है। इसके बावजूद यहां यात्रियों के लिए कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.