फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 22 -- फर्रुखाबाद । रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के बाहर शुक्रवार सुबह 11 .30 बजे लंबा जाम लग गया । जाम टेंपो और ई-रिक्शा चालकों ने मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भरना शुरू कर दिया। भीषण गर्मी के बीच राहगीर, यात्री और वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम का कारण स्टेशन रोड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ई-रिक्शा और टेंपो चालक सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कर सवारियां बैठाने लगे। देखते ही देखते सड़क संकरी हो गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए सामान लेकर पैदल निकलते दिखाई दिए। गर्मी और उमस के कारण जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल रह...