बरेली, मार्च 6 -- गुरुवार सुबह एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर तांगा स्टैंड के पास एक टिन शेड के नीचे कंबल ओढ़कर सो रहा था। शुरुआत में लोगों ने उसे सोया हुआ समझा, लेकिन जब उसके पास से दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और डायरी से उसकी शिनाख्त रामाशंकर चौधरी (50 ) के रूप में हुई है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले के सिसियन, वार्ड नंबर 15 अंचल परिहार का निवासी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...