संभल, जनवरी 7 -- शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को पाइप लाइन की लीकेज सुधारने के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया, जिससे दिनभर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुखर्जी चौक के पास प्रतिमा के पीछे किए जा रहे इस कार्य के कारण वाहन केवल प्रतिमा के एक ओर से निकल पा रहे थे। जब कोई बड़ा वाहन आता, तो मालगोदाम रोड और बहजोई रोड पर जाम लग जाता था। पूरे दिन यातायात जाम में फंसा रहा, लेकिन किसी भी समय यातायात पुलिस कर्मी वहां दिखाई नहीं दिए। चन्दौसी में कई स्थानों पर पाइप लाइन की लीकेज सुधारने और निर्माण कार्य चलते रहने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संभल गेट, रामस्वरूप वाले मोड: गहरा गड्ढा खोदा गया है। सड़क अधिक चौड़ी न होने के कारण भीड़ और जाम की समस्या बनी हुई है। आवास विकास क्षेत्र: न्यायालय के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.