स्टेशन के बाहर और नियमित पार्किंग करने से चार ऑटो चालक गिरफ्तार
जमशेदपुर, जून 24 -- जमशेदपुर। टाटानगर केआरपीएफ जवानों ने स्टेशन गेट के बाहर अनियमित ढंग से वाहन पार्किंग करने आरोप में चार ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार सभी ऑटो चालक टाटानगर रेलवे कैंप कोर्ट में जुर्माना देकर रिहा हो गए लेकिन सभी को आरपीएफ ने स्टेशन गेट के सामने ऑटो खड़ी नहीं करने ट्रेन आगमन के समय गेट से दूर रहने और यात्री की तलाश में प्लेटफार्म पर नहीं जाने की चेतावनी दी है। बताया जाता है कि पहले कई बार स्टेशन गेट पर अनियमित पार्किंग को लेकर यात्रियों ने रेलवे से शिकायत की थी इसके बाद से आरपीएफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने चार लोगों को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- रेलवे ने पांच गुना बढ़ाया जुर्माना, नशे में हंगामा करने पर देना होगा 5 हजार रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.