स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर मिला युवक का शव
मोतिहारी, मई 14 -- मोतिहारी ,हिटी। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर दो पर गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह प्लेटफार्म पर मॉर्निंग वॉक करते लोग एवं आसपास मौजूद यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई । घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उक्त व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी । युवक के मुंह से झाग निकल रहा था जिसके बाद रेल पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव की तलाशी ली जिसमें युवक के पॉकेट से एक कागज का टुकड़ा मिला जिसपर कृष्णा कुमार देवीपुर लिखा था मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.