बक्सर, अप्रैल 19 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय स्टेशन के पास से चोरों ने सिमरी के एक युवक की बाइक चुरा ली। इस संबंध में उसने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। सिमरी थाना के बड़का गांव नगपुरा निवासी दीपक ओझा के मुताबिक बीते शनिवार की सुबह में वे अपनी बाइक स्थानीय स्टेशन के ठीक सामने बैरिकेड के बाहर खड़ी कर प्लेटफॉर्म की तरफ चले गए। करीब एक घंटा बाद लौटे तब तक बाइक गायब हो चुकी थी। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद ओझा ने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...