पीलीभीत, जून 7 -- पूरनपुर। स्टेशन के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक ने तमंचा दिखाकर धमकाया। मारपीट के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से एक पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस और जीआरपी कार्रवाई न कर मामला एक दूसरे पर टकरकाने में लगे हैं। शनिवार शाम लाइनपार साहूकारा का एक युवक अपने साथियों के साथ स्टेशन परिसर में मौजूद था। वहां मोहल्ला रजागंज का एक युवक पहुंच गया। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया। उसके बाद मारपीट शुरु हो गई। इससे अफरा तफरी मच गई। मारपीट के दौरान रंजागंज का रहने वाला युवक घायल हो गया। उसका आरोप है मारपीट करने वाले युवक ने तंमचा दिखाकर उसे धमकाया और मारपीट करने के बाद फरार हो गया। सूचना पर चौकी पुलिस और जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई। घायल ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। उसके बाद जा...