जमशेदपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने टाटानगर स्टेशन की नई पार्किंग को जल्द बनाने का आदेश दिया है ताकि, स्टेशन पुनर्विकास से पार्किंग स्थल पर नया भवन बनाने का काम शुरू हो सके। डीआरएम ने गुरुवार को स्टेशन निरीक्षण के बाद कीताडीह रोड में टूट दुकानों का भी जायजा लिया। बताया जाता है कि, टाटानगर स्टेशन की नई पार्किंग में एक साथ दस हजार वाहनों के खड़े होने की सुविधा होगी। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत नया पार्किंग आगामी 50 वर्ष की भीड़ के मद्देनजर बन रहा है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्किंग बनाने में जुटा है। इसके लिए स्टेशन चौक एवं कीताडीह रोड के वर्षों पुराने दुकानों एवं दर्जनों घर को तोड़कर पार्किंग की जगह खाली करायी गई। नई पार्किंग शुरू होने से यात्रियों को इन -आउट गेट के जाम से छुटकारा मिलेग...