जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के जनरल वेटिंग हॉल में एक यात्री की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेल पुलिस ने शव को वेटिंग हॉल से उठा लिया है ताकि अन्य यात्रियों को दिक्कत नहीं हो। वहीं, टाटानगर रेल थाना में अभी अज्ञात की मौत पर यूडी का केस दर्ज हुआ है। रेल पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से बिहार के एक स्टेशन का टिकट मिला है जबकि उसकी मोबाइल से अन्य लोगों से बात हुई है। परिजनों से बात करने के बाद ही शव के पहचान की पुष्टि की जाएगी। यात्री के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.