जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन की लगेज स्कैनर मशीन फिर खराब हो गई है। इससे 5-6 दिन से यात्री बगैर जांच लगेज लेकर स्टेशन में प्रवेश कर रहे हैं। बताया जाता है कि दिसंबर में भी लगेज स्कैनर मशीन कई सप्ताह तक खराब थी। हिंदुस्तान ने सुरक्षा का हवाला देकर 10 दिसंबर को समाचार प्रकाशित किया था। इससे 25 दिसंबर को लगेज स्कैनर मशीन की मरम्मत हुई, जो फिर से खराब हो गई। जानकार बताते हैं कि टाटानगर आरपीएफ द्वारा लगेज स्कैनर मशीन के खराब होने से मुख्यालय को अवगत कराया गया है। मालूम हो कि स्टेशन से गेट फ्रेम मेटल डिटेक्टर कई महीने से पूर्व ही हट गया था। अभी दोनों मशीन खराब होने से स्टेशन पर जांच प्रभावित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...