लखनऊ, नवम्बर 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चारबाग रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के दौरान पार्किंग क्षेत्र में लगे लगभग 20 पुराने वृक्षों को अब काटा नहीं जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने इन पेड़ों की शिफ्टिंग (स्थानांतरण) करने का निर्णय लिया है। पीपल, पाकड़ और नीम जैसे 25 से 30 साल पुराने पेड़ स्टेशन की पार्किंग में लगे हैं। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) अपग्रेडेशन के तहत इस जगह पर कॉन्कोर्स बनाकर यात्री सुविधाएं विकसित करने की योजना बना रहा था, जिसके लिए इन पेड़ों को काटा जाना था। पेड़ काटने की जानकारी मिलते ही, उत्तर रेलवे प्रशासन ने इस पर आपत्ति जताई। दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने वृक्षों को बचाने के इस प्रयास का समर्थन करते हुए कहा कि पेड़ों को काटना अंतिम विकल्प नहीं होना चाहिए। शिफ्टिंग या कॉन्कोर्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.