जमशेदपुर, मार्च 22 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के टाटानगर निरीक्षण से पहले चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने शनिवार को स्टेशन विकास सहित विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। डीआरएम ने रेल क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन विकास योजना के तहत प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की स्थिति देखी। सड़क के बीच आने वाले कार्यालय क्वार्टर एवं अवैध कब्जे को हटाने की तैयारी की जानकारी ली। ट्रैफिक कॉलोनी में यह अवैध कब्जा हटाया जाएगा। डीआरएम बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित रेलवे स्कूल में तैयार मल्टी ट्रेनिंग सेंटर भी पहुंचे। इसका उद्घाटन रेल महाप्रबंधक 23 मार्च को करेंगे। उन्होंने टाटानगर स्टेशन की नई पार्किंग निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का आदेश अधिकारियों को दिया। हाई मास्ट लाइट, ...