बांदा, जून 19 -- बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो शातिर ठगों ने बुजुर्ग महिला से स्टेशन जाने का पता पूछने के बहाने झांसे में लेकर आभूषण उतरवा लिए। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ' आवास विकास कॉलोनी निवासी पंकज सिंह ने बताया 14 जून की शाम मां 6:30 बजे संकट मोचन मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान जीआईसी मैदान के पास स्थित रेस्टोरेंट के निकट युवक ने स्वयं को बाहरी बताते हुए स्टेशन का रास्ता पूछा। तभी दूसरा युवक भी वहां पहुंच गया और पहले युवक को स्टेशन छोड़ने की बात कहने लगा। दोनों युवकों ने महिला को विश्वास में लेकर ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन ले गए। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंचने के बाद महिला को बहलाकर और झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और सोने के बाले उतरवा लिए। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को ई...