मोतिहारी, मार्च 6 -- मोतिहारी के बापूधाम स्टेशन पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके कारण स्टेशन का मुख्य गेट स्थान में बदलाव कर दूसरी ओर खोल दिया गया है। फिलहाल जहां स्टेशन का रास्ता बनाया गया है। उसके बाहर दिनभर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक इस मार्ग पर जाम लगने से गुजरने में काफी समय गुजर जाता है। हालांकि, ट्रेन के स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान के बाद रेलवे पुलिस मुख्य चौक पर पहुंचकर जाम से निजात दिलाने का प्रयास करती है। लेकिन इसका असर नहीं दिखता है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब स्कूलों की छुट्टियां होती हैं। इस दौरान एक साथ कई स्कूली बसें इस मार्ग से गुजरती हैं, जिससे घंटों जाम में फंसकर बच्चे परेशान होते हैं। इसके अलावा स्टेशन से होकर जानपुल की तरफ जानेवाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। मोहल्लावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.