स्टेशन अधीक्षक से अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बस्ती, जुलाई 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के साथ हुई अभद्रता के विरोध में सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर व स्टेशन अधीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। बीते 12 जुलाई को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन अधीक्षक के साथ कथित अभद्र व्यवहार किया गया था। इसके विरोध में सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सभी स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर एवं स्टेशन अधीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। विरोध-प्रदर्शन के बाद स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- आगरा की घटना के विरोध में रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.