स्टेशन अधीक्षक अब होंगे स्टेशन मैनेजर
चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) के पदनाम में बदलाव करने की घोषणा की है। अब स्टेशन सुपरिटेंडेंट के स्थान पर स्टेशन मैनेजर होंगे। इनका ग्रेड पे- 4800 एवं लेबल-8 तथा डिप्टी स्टेशन मैनेजर लेबल-7 ग्रेड पे- 4600 होगा। बताते चलें कि रेलवे के गार्ड के पद को ट्रेन मैनेजर के तौर पर बदलाव किया गया था। अब स्टेशन अधीक्षक के पद को स्टेशन मैनेजर के तौर पर बदलाव करने की घोषणा की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.