मुंगेर, जून 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेल संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान भी संचालित से अवैध हॉकर्स व अनाधिकृत यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। आरपीएफ पोस्ट जमालपुर के अधिकारियों एवं जवानों ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री प्रतीक्षालयों में भ्रमण कर यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने किया, तथा कहा कि मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया ...