स्टेशनों पर स्काउट/गाइड यात्रियों के लिए लगाई प्याऊ
आगरा, अप्रैल 19 -- भारत स्काउट/गाइड्स आगरा रेल मंडल द्वारा ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों की सुविधा एवं राहत के लिए आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन एवं धौलपुर स्टेशन पर पानी की प्याऊ शुरू की है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्काउट/गाइड्स के सदस्यों द्वारा स्टेशन परिसरों में पानी की प्याऊ संचालित की जा रही है। स्वयंसेवक यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ सेवा एवं सहयोग की भावना से निरंतर कार्य कर रहे हैं। यात्रियों द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है तथा इसे अत्यंत उपयोगी बताया गया है। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी: भीषण गर्मी में बस स्टैंड से बाजार तक पानी की किल्लत यह भी पढ़ें- मारवाड़ी भाया बेरमो द्वारा ग्रीष्मकालीन प्याऊ खोला गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.