प्रयागराज, मई 24 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर खानपान और पेयजल सुविधा देने के लिए नए बहुउद्देशीय स्टाल और वाटर वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। इसके लिए रेलवे ने ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की है। सूबेदारगंज, अलीगढ़, विंध्याचल, फतेहपुर, हाथरस और खुर्जा समेत कई स्टेशनों पर पांच साल के लिए स्टाल आवंटित होंगे। बहुउद्देशीय स्टाल की ई-नीलामी एक जून से शुरू होगी, जबकि खानपान इकाइयों और वाटर वेंडिंग मशीनों की बोली तीन से पांच जून तक ऑनलाइन होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...