मथुरा, फरवरी 27 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कन्या पाठशाला प्रथम के विद्यार्थियों को नगर पंचायत अध्यक्ष सुषमा सिसौदिया ने आर्यमन इंटरप्राइजेज के सौजन्य से स्टेशनरी किट एवं स्कूल बैग वितरित किए। उपहार पाकर सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आर्यमन इंटरप्राइजेज ने बच्चों के लिए बुलेट मोटरसाइकिल की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें उन्हें इसकी खूबियों की रोचक जानकारी दी। चेयरमैन सुषमा सिसौदिया ने इस पहल की सराहना कर कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया है। इस दौरान शिक्षिकाओं को भी पुरस्कृत किया। इसमें चेयरमैन प्रतिनिधि ऋतिक सिसौदिया, हरेंद्र सिसौदिया, भूरी सैनी, वीरू मुखिया, प्रधानाध्यापक कृष्णा सिंह, प्रेमलता सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...