बरेली, दिसम्बर 8 -- बरेली कॉलेज के सामने स्थित स्टेशनरी एवं रजाई-गद्दे बनाने की दुकान में रविवार सुबह और शाम को इज्जतनगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बरेली कॉलेज के सामने स्थित यह दुकान सिकलापुर निवासी राजकुमार कश्यप और जॉनी कश्यप की बताई जा रही है। दुकान के आगे रुई धुनाई की मशीन लगी हुई और पीछे स्टेशनरी शॉप है। रविवार सुबह अचानक ही रजाई-गद्दे बनाने की दुकान में आग लगी, जो कुछ ही देर में पूरी दुकान में फैल गई और स्टेशनरी शॉप को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे दुकान के अंदर रखा काफी माल जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.