गाज़ियाबाद, फरवरी 13 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजनगर सेक्टर-10 में स्टेशनरी एवं उपहारों की दुकान से दो महंगे मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर आए अज्ञात चोरों ने दुकानदार को बातों में उलझाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर कविनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी एड्रेसेज सोसाइटी में रहने वाले संजय खुराना का कहना है कि राजनगर सेक्टर-10 में उनकी द स्टेशनरी एंड गिफ्ट हाउस के नाम से दुकान है। बीती नौ फरवरी की रात करीब नौ बजे दो अज्ञात युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और कुछ सामान दिखाने को कहा। इसी दौरान जब वह सामान उतारने के लिए ऊपर चढ़े तो दोनों युवक काउंटर पर रखे दो मोबाइल फोन उठाकर बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.