स्टेशनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
प्रयागराज, जून 24 -- शहर के लूकरगंज में बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे स्टेशनरी की दुकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी गई। लपटों से ऊपरी मंजिल में रहने वाले परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। हालांकि, तब तक लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज में एक पब्लिक स्कूल के समीप नारायण उदायन का मकान है। मकान के भूतल में उन्होंने स्टेशनरी व फोटो स्टेट की दुकान खोल रखी है। दुकान में सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार देख मोहल्ले वालों में भी खलबली मच गई। यह भी पढ़ें- लूकरगंज में स्टेशनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.