स्टेशनरी की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान
मऊ, मई 19 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार में स्थित स्टेशनरी की एक दुकान में रविवार की रात्रि अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार इस घटना में लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया है। दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर आग लगने के कारणों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सिपाह इब्राहिमाबाद स्थित हनुमान मंदिर के बगल में सत्य प्रकाश गुप्ता की स्टेशनरी की दुकान है। रविवार की मध्य रात्रि इसमें अज्ञात कारणों से लग गई। यह भी पढ़ें- दुकान में आग लगने से क्षति दुकान से आग की लपटें उठती देख वहाँ अफरा-तफरी मच गई। सिपाह पुलिस चौकी पर तैनात जवान जो रात्रि गश्त पर थे, उनकी नजर भी आग पर पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.