गाज़ियाबाद, जून 25 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल स्टेशनरी की दुकान में आग लग गई। आग पड़ोस में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने दो फायर टेंडर से पानी डालकर एक घंटे में काबू पाया। दुकान मालिक ने शार्ट सर्किट के चलते आग ने की आशंका जताते हुए 30 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। बागपत के गढ़ी कलंजरी में रहने वाले दिनेश शर्मा चिरोड़ी गांव में तीन वर्ष से स्टेशनरी की दुकान चला रहे हैं। लोगों ने बुधवार सुबह उन्हें और दमकल विभाग को दुकान में आग लगने की जानकारी दी। दुकान पहुंचने पर देखा कि दमकल कर्मियों ने लोगों की सहायता से शटर और पीछे का गेट उखाड़कर फायर टेंडर से पानी डाल रहे थे। यह भी पढ़ें- स्टेशनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग उन्होंने कहा कि दुकान और गोदाम और दुकान म...